गुरदीप सिंह –
कुसमुंडा SECL क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। आधे ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बहाल है, जबकि आधे इलाके अब भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति इतनी खराब है कि आदर्श नगर औषधालय में भी पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है। अस्पताल में बिजली बंद होने से मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग और SECL प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
रहवासियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। अगर जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।








