Home चर्चा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के जांजगीर-चांपा आगमन पर महिलाओं ने किया...

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के जांजगीर-चांपा आगमन पर महिलाओं ने किया भव्य स्वागत

10
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 जिला जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 06 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पुनः जिले में लौटने पर महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज की महिलाओं द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक के पुनः जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालने पर महिलाओं और सामाजिक संगठनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समिति की जिला अध्यक्ष रामशिला मानिकपुरी के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि श्री पाण्डेय के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था में मजबूती आई है और आम जनता के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
महिलाओं ने कहा कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सामाजिक समरसता तथा जनसंपर्क को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उनके पुनः कार्यभार संभालने से जिले में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद और अधिक बढ़ गई है। समिति की महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण होता है।
इस अवसर पर महतारी सेवा समिति मानिकपुरी समाज कबीरधाम की महिलाओं द्वारा संचालित लघु उद्योगों की जानकारी भी साझा की गई। जिला अध्यक्ष रमशिला मानिकपुरी ने बताया कि समिति की महिलाएं अगरबत्ती, साबुन, फिनायल, धूपबत्ती तथा वाशिंग पाउडर जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महिलाओं के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, समाजहित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर समाज में शांति, सुरक्षा और जागरूकता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शकुनतला महंत, जिला सचिव संदीपा मानिकपुरी, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी मानिकपुरी, मधुलता महंत, राजकुमारी महंत, महेश्वारी मानिकपुरी, रंजनी महंत, बबली मानिकपुरी, सोनिया महंत, मधु मानिकपुरी, तुलसी मानिकपुरी, कृष्णा महंत, रुक्मणी मानिकपुरी, मीना नागरा, राधिका मानिकपुरी, ममता मानिकपुरी, निशा महंत, अंजली मानिकपुरी, प्रीति महंत, कृति महंत एवं बबली महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here