विमल सोनी/रतनपुर:
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी रतनपुर ने महामाया बाई पास पेट्रोल टंकी के पास सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस जनों ने खाद्य पदार्थों पेट्रोल डीजल के दामों में होती बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
कांग्रेसियों का आरोप है कि सरकार की कुनीतियों की मार आम जनता को भुगतनी पड़ रही है. पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए, और फिर डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा कर दिया गया है. ऊपर से महंगाई की मार से जनता पहले से ही त्रस्त है. प्रधानमंत्री अपने विदेश दौरे पर व्यस्त हैं. कांग्रेस ब्लॉक शहर अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है. गैस के बढ़ाये गये दामों से आम जनता पहले से ही परेशान थी, उसके बाद पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि करके सरकार ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है.इन तमाम बिंदुओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के विरोध में खुलकर निंदा प्रकट करती हैँ l

महंगाई विरोध कांग्रेस प्रदर्शन
वहीं कांग्रेस पार्टी के समन्यक रतनपुर युवा नेता शीतल जायसवाल ने कहा इस समय पूरा देश महंगाई से त्रस्त है. कोई प्रदेश इससे अछूता नहीं है. पिछले दिनों सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि करके आम आदमी के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया था.
रतनपुर वार्ड वार्ड 8 के पार्षद पुष्पकांत कसयप ने कहा खाद्य तेल, और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है. केंद्र और राज्य सरकार ने अपने-अपने स्तर से महंगाई में वृद्धि की है.
युवा नेता कांग्रेस महामंत्री रियाज अहमद खोखर ने कहा कांग्रेस पार्टी गांधी वादी विचारधारा पर चलती है,जिस तरह सत्य और अहिंसा के माध्यम से गांधी जी ने देश को आजाद कराया उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते अब हम सभी कांग्रेस जन इस असंवेदनशील और जनता से सरोकार नहीं रखने वाली सरकार की इन कुनीतियों का विरोध सड़कों पर उतरकर संवैधानिक एवं गांधीवादी तरीके से करेंगे और आम जनता के हित की इस लड़ाई को कांग्रेस पार्टी के रतनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में और भी मुखरता से लड़ कर आम जन को राहत दिलाएंगे।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक महामंत्री मदन कहरा, जितेंद्र चंदेल, अभिषेक मिश्रा,सावन दीना, ताहिर अली, संतोष चित्तू, संतोष सोनी, मिथलेश दास, आशीष शर्मा, आशीष केवट, अविनाश श्रीवास, प्रियांशु श्रीवास, राम निहोरा, रॉकी अनुरागी, रामफल श्रीवास, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।








