Home चर्चा में चंदखुरी में संवाद से समाधान शिविर आयोजित मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने...

चंदखुरी में संवाद से समाधान शिविर आयोजित मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी आमजन की समस्याएं, हितग्राहियों को वितरित की विभिन्न सामग्रियां

7
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/रायपुर–आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत संवाद से समाधान शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा प्रथम के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को निर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। साथ ही हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण,विभिन्न दस्तावेजी प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जिला एवं जनपद सदस्यगण,जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here