विमल सोनी –
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ओर रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व मे बुधवार को स्थानीय रेस्ट हॉउस मे कांग्रेस समीक्षा बैठक सपन्न हुई जिसमे कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिए ब्लॉक, सेक्टर और मंडल स्तर पर नई कमेटियों के गठन का विशेष अभियान शुरू किया है। इस माइक्रो-लेवल प्लानिंग का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक कमेटी और जमीनी स्तर के मतदाताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है।पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की रूपरेखा:मंडल स्तर ब्लॉक कमेटी और सेक्टर/बूथ के बीच सेतु का कार्य करना है। ।सेक्टर मंडल के अंतर्गत आने वाले इलाकों को छोटे सेक्टरों में बांटना , ताकि कार्यकर्ताओं की निगरानी और बैठकों का संचालन आसानी से हो सके।ब्लॉक स्तरीय बैठकें: इन बैठकों का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में होता है। सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करने और निष्क्रिय सदस्यों को बाहर करने पर चर्चा पर बैठक मे विशेष जोर दिया ।सदस्यता और जवाबदेही: संगठन में महिलाओं और कमजोर वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।

अपने नजदीकी ब्लॉक, मंडल या सेक्टर स्तर पर होने वाली बैठकों की सटीक जानकारी, समय समय पर पदाधिकारयो ओर कार्यकर्ताओ को देना मूल मकसद हैँ. जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री ने स्पष्ट किया कि अब हर कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी तथा काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक का संचालन नेताप्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप एवं आभार प्रदर्शन ब्लाक महामंत्री रियाज अहमद खोखर ने किया। इस बैठक मे मुख्य रूप से शीतल जायसवाल, संजय जयसवाल, रामगोपाल, संजय, रफीक, यासीन, निसार, रॉकी, राम निहोरा, राम रतन, जसवंत, संतोष साहू, संतोष सोनी, विमल सोनी अजय दुबे,राकी अनुरागी,कुमारी, पूर्णिमा, सुशीला, सहित आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।








