Home एजुकेशन & जॉब CBSE स्कैन कॉपी पोर्टल में ‘हैक-जैसा’ बग? छात्रों से हजारों का शुल्क...

CBSE स्कैन कॉपी पोर्टल में ‘हैक-जैसा’ बग? छात्रों से हजारों का शुल्क दिखा, सिस्टम ठप होने से हड़कंप

12
0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) 12वीं की स्कैन कॉपी वाला पोर्टल स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले चार दिन से स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ हुआ है, जिससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले पोर्टल ठप रहा, तो वहीं बाद में पेमेंट की समस्या रही है। 21 मई की शाम को स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ गया था, जिसके बाद चौथे दिन यानी 22 मई की सुबह सीबीएसई ने बयान जारी कर ऑल इज वेल। हालांकि दोपहर होने से पहले ही पोर्टल में खराबी का दौर शुरू हो गया।

कई स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया में शिकायत की है कि पोर्टल स्टूडेंट्स से प्रति कॉपी 8000 से 69420 रुपये प्रति सब्जेक्ट की डिमांड कर रहा है। जबकि सीबीएसई ने प्रति काॅपी 100 रुपये निर्धारित किए है। वहीं कई स्टूडेंट्स का स्कैन कॉपी के लिए उनका आवेदन तो स्वीकार हो गया है, लेकिन इसके बाद भी पिछले 3 दिन से उनको कॉपी नहीं मिली है।

सीबीएसई 12वीं स्कैन कॉपी वाला पोर्टल 19 मई को शुरू हुआ था। इसके चौथे दिन यानी शुक्रवार 22 मई को कई स्टूडेंट्स ने पेमेंट को लेकर अपनी शिकायत की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here