Home चर्चा में बतौली में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने भाजपा बूथ...

बतौली में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को कुचला अस्पताल में ले जाते हुआ मौत क्षेत्र में शोक का माहौल

45
0

वीरेंद्र कुमार तिवारी जिला ब्यूरो चीफ(सरगुजा)

सरगुजा में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक मचा हुआ है लाख कानून नियमों के बावजूद यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शाम होते ही एन एच 43 बतौली में तेजरफ्तार वाहन सरपट दौड़ रही है जहां अज्ञात वाहन ने ओवरटेकिंग के चक्कर में शांतिपारा मुख्य मार्ग में भाजपा बूथ अध्यक्ष को कुचलते हुए 20 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया जहां 112 बतौली द्वारा दुर्घटना में घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया जहां बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई।

आपको बता दें कि बतौली के ग्राम पोकसरी भालुबार निवासी व भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास पिता स्वर्गीय रवि दास उम्र लगभग 50 वर्ष अपने काम से बतौली आए हुए थे जो रात्रि करीब 9.20 बजे घर वापस अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 एफ 1869 जा रहे थे जो राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शांतिपारा पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने कुचलते हुए भाग गया जहां ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल 112 वाहन पहुंची जो घायल को तत्काल सहायता प्रदान करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया अंदरूनी गंभीर चोट लगने व पैर टूटने से दर्द में तड़पते बूथ अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई ।अज्ञात वाहन ने बाईक सहित बूथ अध्यक्ष को अपनी चपेट में लेते हुए 20 मीटर तक घसीटते रहा जिससे शिवमंगल दास को गंभीर रूप से अंदरूनी चोट लगने के साथ ही पैर भी टूट गया जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए इस दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क भी खून से लतपथ हो गया जहां ग्रामीणों द्वारा 112 वाहन को बुला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई ।दुखद घटना की खबर होते ही परिजन सहित पूरा क्षेत्र शोक के लहर में डूबा हुआ है फिलहाल बतौली पुलिस अज्ञात वाहन के पतासाजी में जुटी हुई है.

आपको बता दें कि शिवमंगल दास भाजपा में लंबे से जुड़े हुए थे जो बूथ अध्यक्ष भालुबार में कार्यरत थे अपने सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते बूथ अध्यक्ष की असमय मौत से भाजपाइयों में ग़म का माहौल है जहां भाजपा मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव ने शिवमंगल दास की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकता की कमी हमेशा खलेगी वही भाजपा मंडल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here