Home मुख्य ख़बरें पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 9 दिन में तीसरी...

पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

41
0

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। जबकि सीएनजी के दाम भी बढ़े (CNG Price Hike) हैं। पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल पर 87 पैसा और डीजल पर 91 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस तरह 9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग 5 रुपये बढ़ चुके हैं। वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है। सीएनजी 9 दिन में 4 रुपय़े मंहगी हो चुकी है।

ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा CNG अब 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में 108.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 110.64 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 105.31 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल का भाव है। वहीं, मुंबई में डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 96.98 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 97.02 रुपए प्रति लीटर है।

15 मई की सुबह 6 बजे से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था। एक झटके में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया था। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। दूसरी बार 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं अब पेट्रो कंपनियों ने तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here