Home चर्चा में न्यू बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार तेज, बंद वाटर एटीएम होंगे...

न्यू बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार तेज, बंद वाटर एटीएम होंगे चालू

19
0

-महापौर मंजूषा भगत के निर्देश पर जल, सफाई व शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने दो दिन में कार्रवाई के निर्देश, शहर के अन्य वाटर एटीएम भी होंगे मरम्मत।

विकास अग्रवाल/अम्बिकापुर ।

गत शुक्रवार को महापौर परिषद के सदस्य, जल प्रदाय विभाग के प्रभारी जितेन्द्र सोनी व सफाई विभाग के प्रभारी ममता तिवारी द्वारा न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। विगत कई दिनों से मीडिया एवं नागरिकों के माध्यम से बस स्टैंड में पेयजल व्यवस्था, सफाई व अन्य व्यवस्था की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिस पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ दोनों एमआईसी सदस्यों द्वारा समस्या से अवगत होकर त्वरित कार्यवाही व दो दिवस के भीतर निराकरण के निर्देश दिए गए।

जानकारी देते हुए जितेंद्र सोनी ने बताया कि न्यू बस स्टैंड स्थित वाटर एटीएम व वाटर कूलर का सुधार कर चालू करा दिया गया है, पीने के पानी की रेगुलर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया, सफाई विभाग द्वारा सफाई कार्य प्रारंभ है, यूरिनल व सार्वजनिक शौचालय में बिजली व्यवस्था, सिविल सुधार वर्क एवं दुकान संचालकों को व्यवस्थित करने का नगर निगम के अधिकारी– कर्मचारियों को दो दिन का समय दिया गया है।

उन्होंने जानकारी दिया कि अंबिकापुर क्षेत्र अंतर्गत स्थापित वाटर एटीएम प्रतीक्षा न्यू बस स्टैंड सहित गांधीनगर सब्जी बाजार, गुदरी बाजार सुधार एवं मरम्मत कर चालू कराया गया।

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम अंतर्गत कल 8 वाटर एटीएम हैं, जिसमें शासन द्वारा चयनित एजेंसी के द्वारा स्थापित वाटर एटीएम को 5 वर्ष तक संचालन एवं संधारण का कार्य किया जाना था परंतु अपरिहार्य कारणों से फर्म के द्वारा संधारण एवं मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा था। जिस कारण यह उपकरण बंद पड़े थे। वर्तमान में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं जल प्रदाय विभाग के प्रभारी द्वारा आम जन की मांग एवं हितों को ध्यान में रखते हुए निकाय के सभी वाटर एटीएम को सुधार और मरम्मत हेतु निर्देश दिया गया है । इसके अनुरूप प्रथम चरण में तीन वाटर एटीएम को निकाय मद से स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी अनुक्रम के द्वितीय चरण में कंपनी बाजार, सरगांवा उद्यान (वाटर पार्क), शासकीय जिला अस्पताल, मैरीन ड्राइव, स्टेडियम ग्राउंड के सामने स्थापित वाटर एटीएम का सुधार/ मरम्मत कार्य कराया जाएगा। विगत वर्ष भी जल प्रभारी द्वारा इन वाटर एटीएम को सुधार कराया गया था।

इस दौरान आकाश गुप्ता, अनिल तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, जल एवं विद्युत अधिकारी प्रशांत खुल्लर, सफाई विभाग से शक्ति पाण्डेय, स्वर्ण मेहता, राजस्व अधिकारी विजय कुजूर, शिवेंद्र बहादुर सिंह सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here