Home चर्चा में वार्ड 29 में कांग्रेस का जनसंपर्क तेज, मो. आजम के समर्थन में...

वार्ड 29 में कांग्रेस का जनसंपर्क तेज, मो. आजम के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता

9
0

संवाददाता – विमल सोनी

बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव में तारबहार स्थित संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस प्रत्याशी मो. आजम के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी वार्ड की गलियों में पहुंचकर जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगते नजर आए।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों ने कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी मो. आजम के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए भरपूर सहयोग और आशीर्वाद देने का भरोसा दिलाया। भीषण गर्मी और दोपहर की तपिश के बावजूद कांग्रेसजन घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते रहे।

प्रचार अभियान में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Sudhanshu Mishra, Mahendra Gangotri, पूर्व विधायक Shailendra Pandey, पूर्व महापौर Ramsharan Yadav, पूर्व राज्यसभा सदस्य Ingrid McLeod, Pramod Nayak, Vijay Pandey, नेता प्रतिपक्ष Bharat Kashyap, महिला अध्यक्ष Pinky Batra सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा तजुमुल हक, संतोष गर्ग, शिल्पी तिवारी, रामा बघेल, दिलीप पाटिल, सुनील सोनकर, पुष्पेंद्र साहू, जुगल गोयल, ओम कश्यप, शहजादी कुरैशी, बंटी गुप्ता, शंकर कश्यप, अमित भारती, सुबोध केसरी, हिमांशु कश्यप, समीर अहमद, प्रशांत पांडे, राहुल दुबे, राघवेंद्र सिंह, कमलेश लौहात्रे, संगीत मोइत्रा, विनोद जवाहर, प्रेमलाल कुर्रे, सुरेश राठौड़, तस्लीम राजा, जयपाल निर्मलकर, राकेश केसरी, योगेश पिल्ले, अनस खोखर, मुरली राव, अजय काले, दिलीप साहू, नरेंद्र टंडन, सलोमन मसीह, प्रकाश मसीह, संजय दान, शेख नजीर, मजहर खान, उदय गंगवानी समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वार्ड की जनता विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मो. आजम को समर्थन दे रही है। जनसंपर्क के दौरान “मो. आजम को विजयी बनाएं” की अपील के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here