Home चर्चा में योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंहा का हृदयाघात से निधन –...

योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंहा का हृदयाघात से निधन – हार तब नहीं होती जब हम हारते हैं, बल्कि हार तब होती है जब हम जीतने के लिए प्रयास बंद कर देते हैं…स्मृतिशेष रूपनारायण सिंहा

8
0

हार तब नहीं होती जब हम हारते हैं, बल्कि हार तब होती है जब हम जीतने के लिए प्रयास बंद कर देते हैं, यह बात स्मृतिशेष रूपनारायण सिंहा ने आज ही प्रातः मुझे प्रेरित करते हुए अंतिम संदेश दिया था, यह बात बताते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि ४० साल पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकाल से अनवरत मेरे मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिंहा के दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मुक्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विदित हो कि विष्णु देव सरकार ने शुरुवात में ही योग आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा दिया था जो आज बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे इसी दरमियान उन्हें हृदयाघात होने पर तत्काल चिकित्सा हेतु सिम्स बिलासपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे कहा कि उनके निधन की जानकारी मिलते ही संघ परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी में शोक लहर व्याप्त है तथा उनके असामयिक निधन से लोग स्तब्ध है तथा उनका दुनिया से चला जाना मेरे लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है। उनसे योग दिवस और योग के प्रचार_ प्रसार को लेकर लगातार संवाद होता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here