Home चर्चा में नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही, बस ड्राइवरी करते करता था...

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही, बस ड्राइवरी करते करता था अफीम की सप्लाई

5
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
मादक पदार्थ अफीम(opiu)  बिक्री करते हुए खुर्सीपार भिलाई निवासी आरोपी हरदीप सिग  चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे
आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम (opium) 167.2 ग्राम जप्त
जप्तशुदा अफीम (opium) की अनुमानित कीमत लगभग 95,000/- रूपये
नाम आरोपी — हरदीप सिग पिता प्यारा सिंग उम्र 63 साल पता खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग छग
      पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ अफीम opium बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति सरदार अफीम (opium) बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में गोयल बड़ी तिराहा रायपुर मुख्य मार्ग के पास जगदलपुर खड़ा  हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना पूरा हरदीप सिग पिता प्यारा सिंग उम्र 63 साल पता खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग छग का होना बताया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम (opium) बरामद हुआ, जो बरामद हुए अफीम के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ अफीम को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफ़ीम (opium) को धारा 18.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी हरदीप सिंह को आज दिनांक 26.05.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक – अरुण मरकाम , प्रमोद ठाकुर
सउनि – प्रमोद सिन्हा ,बिजेंदर सिंग
प्र.आर. – विनोद चांदने ,
आरक्षक – महेंद्र पटेल, वरुण बघेल, सोमालु , तोमन बघेल , बंसी मौर्य, हरीश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here