Home चर्चा में 8 जून को सर्व यादव समाज का होगा महा आयोजन, शिक्षा मंत्री...

8 जून को सर्व यादव समाज का होगा महा आयोजन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने दी सहमति

8
0
प्रांताध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, समाज भवन लोकार्पण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की तैयारियां तेज
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। सर्व यादव समाज पलारी द्वारा आगामी 8 जून को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांताध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को सर्व यादव समाज भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
शिक्षा मंत्री ने समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल भवन लोकार्पण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को प्रेरित करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। समाज के लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर युवा प्रदेश महामंत्री लोकेश यदु प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत यादव युवा यादव ब्लाक अध्यक्ष गौतम यादव सरपंच द्वय ग्राम रसौटा गजपति यादव ग्राम गाडा लभाटा नीलकंठ यादव पार्षद लखन यादव आजूराम यादव हरिकीर्तन यादव भूमेश धेनुसेवक दुर्गेश यादव आकाश यादव आदि उपस्थित थे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here