Home कोरबा मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई : एक्टिवा में शराब रखकर बिक्री करने ले...

मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई : एक्टिवा में शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहे युवक को पकड़ा, 21 पाव देशी शराब जब्त

8
0

कोरबा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में अवैध शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अतुल गुप्ता (पिता स्व. हरीश चंद्र गुप्ता), निवासी झोपड़ीपारा पम्प हाउस, चौकी सीएसईबी, कोरबा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी की एक्टिवा की डिग्गी से 21 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,680 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में नशा एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु

मानिकपुर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई।

एक्टिवा में शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा था आरोपी।

21 पाव देशी प्लेन शराब जब्त।
जब्त शराब की कीमत 1,680 रुपये।

आरोपी अतुल गुप्ता गिरफ्तार।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी है नशा विरोधी अभियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here