Home चर्चा में स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय विचार वर्ग 13-14 जून को अंबिकापुर में,...

स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय विचार वर्ग 13-14 जून को अंबिकापुर में, देश के प्रमुख अर्थशास्त्री होंगे शामिल

10
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अम्बिकापुर।
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग का आयोजन 13 एवं 14 जून को अंबिकापुर स्थित माखन विहार में किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 प्रमुख प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वदेशी जागरण मंच सरगुजा के संभाग संयोजक राजकिशोर चौधरी ने बताया कि विचार वर्ग में देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्वनी महाजन तथा क्षेत्र प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर दाते विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
दो दिवसीय इस विचार वर्ग में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में “अर्थव्यवस्था में स्वदेशी” विषय पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय प्रबुद्ध व्यापारियों के साथ चर्चा एवं परामर्श का विशेष सत्र भी रखा गया है, जिसमें स्वदेशी आधारित आर्थिक विकास एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, प्रांत संपर्क प्रमुख शुभव्रत चाकी सहित प्रदेश एवं संभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विचार वर्ग का उद्घाटन 13 जून को प्रातः 10:30 बजे होगा। विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्रों के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा तथा इसका समापन 14 जून को सायंकाल होगा।
— राजकिशोर चौधरी
संभाग संयोजक
स्वदेशी जागरण मंच, सरगुजा
70241 49072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here