कोरबा (16.06.2026) कोरबा जिले के ग्राम खोड्डल के निवासी एवं कोरबा जिला सक्षम के क्रीड़ा आयाम प्रमुख ओंकारेश्वर प्रसाद सोनवानी ने रायपुर में आयोजित National Mini India Powerlifting Championship 2026 की Bench Press स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए Gold Medal जीतकर अपने गांव, जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
ओंकारेश्वर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल है। एक हादसे में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी होने के बाद वे व्हीलचेयर पर आ गए, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। कठिन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों का पीछा जारी रखा और आज एक सच्चे Wheelchair Warrior के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। National Mini India Powerlifting Championship 2026 में जीता गया यह गोल्ड मेडल उनकी इसी लगन और आत्मविश्वास का प्रमाण है।
ओंकारेश्वर का कहना है कि, “हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो मंज़िल जरूर मिलती है।” वे आने वाले समय में और बड़े मंचों पर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए निरंतर तैयारी कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सक्षम जिला इकाई कोरबा के जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास, संरक्षक डॉ वीणा अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीणा राही, सचिव लोकनाथ सेन, सह सचिव ज्ञान दास महंत, कोषाध्यक्ष मेश राम पटेल, ममता नायडू, दीप्ती श्रीवास, मंगल जगत, रिखिराम श्रीवास, ज्योति सराफ, निर्मला शर्मा, मनराखन अगरिया,रश्मि श्रीवास, राजेंद्र सहित मस्त जिला कार्यकारिणी सक्षम जिला इकाई कोरबा द्वारा बधाई एवं शुभकामनाये दिया गया.।








