पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
बिजली विभाग,ठेकदार और लिफ्ट मशीन आपरेटर पर भी लाफरवाही का आरोप,छत ढलाई के दौरान हुई थी घटना,
कोरबा/पाली:- मामला विखं. पाली का है जहां ग्राम पंचायत नगोई में शिवलाल पोर्ते के निवास पर छत ढलाई का कार्य चल रहा था इस दौरान लिफ्ट मशीन विद्युत तार की चपेट में आ गया और लेबर का कार्य कर रहे ग्राम पंचायत पोड़ी मड़वामौहा निवासी युवक नवीन कुमार 28 वर्ष उनकी चपेट में आ गया जिसे प्राथमिक उपचार हेतु पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई,जिसमें बाद डाक्टरों ने बिना पुलिस को सूचना दिया या बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों ने 16 जून को सामाजिक रीति रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया, परिजनों से बताया कि शव देते समय हमें पोस्टमार्टम हो गया है ऐसी बात बताई गई थी, घटना के समय मृतक के परिजनों को सामान्य घटना या मौत होता बताया गया था जबकि बाद में करेंट लगने से मृत्यु की बात जानकारी लगने के बाद मृतक की पत्नी पाली थाना में 19 जून को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शव परीक्षण एवं पोस्टमार्टम की मांग रखी और डाक्टर पर भी गुमराह करने और बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने का आरोप लगाया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों की अनुमति से ग्राम के सरपंच ,मृतक के परिजनों को विधिवत सूचना दिया गया और टीम गठित की गई जिसमें नायब तहसीलदार सुजीत पाटले, फोरेंसिक एक्सपर्ट अधिकारी सत्यजीत सिंह कोसरिया,पाली थाना प्रधान आरक्षक नरेंद्र लहरें,अमित कुमार, डाक्टर कश्यप एवं जयंत भगत आदि मौके पर पहुंचे और शव को कब्र से लेकर निकाल कर जांच पड़ताल की गई

डाक्टरों की भूमिका पर सवाल
मृतक के परिजनों ने डाक्टरों की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें शव सौंपते समय पोस्टमार्टम हो जाने की बात बताई गई थी और कोरे कागज पर दस्खत भी कराएं गए, जबकि बाद में जानकारी मिली कि पोस्टमार्टम हुआ ही नहीं है, अब डाक्टर ने ऐसा क्यों किया या किसी को बचाना उनका मकसद था यह जांच का विषय है,

बिजली विभाग, ठेकदार और लिफ्ट मशीन आपरेटर की भी लापरवाही सवाल के घेरे में
जांच पड़ताल के दौरान जांच टीम ने घटना स्थल ग्राम नगोई के उस आवास घर का भी मौका निरीक्षण और पाया कि जिस घर में छत ढलाई का कार्य चल रहा था वहां विद्युत कनेक्शन विद्युत बॉक्स से ना देकर लूपिंग करके किया गया था साथ ही केबल के विद्युत तार भी कई स्थानों से खुले थे जो घटना की वजह बनी, साथ ही छत ढलाई से पूर्व मकान मालिक या ठेकदार को भी बिजली विभाग में इसकी सूचना देनी थी कि उक्त स्थान पर छत ढलाई का कार्य होने वाला है विभाग विद्युत तारों को व्यवस्थित करे जिससे कोई घटना ना घटित हो, साथ की ठेकदार द्वारा छत ढलाई का कार्य करने वाले मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी,जिस लाफरवाही के कारण मजदूर की मौत हो गई, जबकि घटना की विविधत सूचना ठेकेदार या परिजनों को पाली थाना में देनी थी ऐसा भी नहीं किया गया,
नायब तहसीलदार सुजीत पाटले ने कहा
कब्र से शव निकाल कर शव परीक्षण के समय मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार सुजीत पाटले ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर मौके में जाकर निरीक्षण मौका पंचनामा सहित शव को कब्र से निकाल कर परीक्षण किया गया साथ ही घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया है आगे की जांच कार्यवाही चल रही है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट सत्यजीत सिंह कोसरिया ने बताया की शव परीक्षण के प्रथम दृष्टिया में करेंट प्रवेश एवं एक्जिट के साक्ष्य दिख रहे है, जिसके बाद साक्ष्य संरक्षित करने निर्देश दिया गया है, हाथ से करेंट प्रवेश एवं पैर से करेंट एक्जिट दिख रहा है जहां हाथ में काले रंग का निशान और पैर के पास नीले रंग का निशान है।
परिजनों पर दुखो का पहाड़
मृतक के परिजनों ने बताया 3 माह पूर्व फरवरी माह में हुई थी छोटे बेटे की सड़क दुर्घटना में तिवरता के पास मौत,ज्ञात जो कि ग्राम पोड़ी निवास रामायण सिंह के 2 पुत्र थे जिसमें छोटे बेटे शनि कुमार की मौत 3 माह पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी और अब 3 माह बाद बड़े बेटे की सामयिक मौत ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया है, मृतक नवीन कुमार जिसके शव को कब्र से निकाल कर परीक्षण किया गया उनकी 25 वर्षीय पत्नी सहित 3 वर्ष की बेटी है जबकि दूसरी बेटी महज 3 माह की है।








