अमेरिका में 13 नवंबर को हवाई यातायात अचानक ठप हो गया था और देशभर के एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया था। इस रोक के कारण अमेरिका में 13 हजार उड़ानें प्रभावित हुई थी। अमेरिका में हजारों उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इसकी जाजनाकरी दी है। अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि उन्होंने समस्या ने पहचान कर ली है और एयरस्पेस को खोल दिया गया है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के मुताबिक इस रोक के कारण करीब 13,000 उड़ानें देरी से चलीं या रद्द करनी पड़ीं। इससे लाखों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। हालांकि अमेरिकी परिवहन सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि एयरस्पेस खुलने के तुरंद बाद ही सभी उड़ानें सामान्य नहीं होंगी।इसमें समय लगेगा।
दरअसलअमेरिका में हवाई सफर की रफ्तार पर उस वक्त अचानक ब्रेक लग गया, जब देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 22 केंद्रों में कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से हवाई यातायात ठप हो गया था। देशभर के एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया था।विमानों को जमीन पर ही रोकने का आदेश दिया गया था। डफी ने बताया कि उस समय साढ़े तीन हजार से ज्यादा विमान हवा में थे। सभी ने निर्देशों का पालन किया और सुरक्षित लैंडिंग की।
अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कोई साइबर हमला नहीं था। उन्होंने साफ किया कि इस घटना का माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से भी कोई संबंध नहीं है।उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह घटना साइबर अटैक या AI की वजह से हुई। मुलिन के मुताबिक, जांच के लिए सभी संबंधित टीमों और संसाधनों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी 100 फीसदी भरोसे के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच जारी है और अधिकारी हर पहलू से इसकी पड़ताल कर रहे हैं।
अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि अधिकारियों ने तकनीकी खराबी की पहचान कर ली है। देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर और TRACON (टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल) अब काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी समय के मुताबिक रात 8:15 बजे एयरस्पेस को दोबारा खोल दिया गया। इस खराबी को ‘रोलिंग फ्रीक्वेंसी आउटेज’ बताया गया. इसका मतलब है कि अलग-अलग समय पर संचार की अलग-अलग फ्रीक्वेंसी में रुकावट आना. इससे विमानों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच संपर्क बनाए रखने में परेशानी हुई।
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद देशभर की उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद जनवरी 2023 में भी FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण उड़ानें रोकी गई थीं। उस समय घरेलू उड़ानों पर करीब 90 मिनट तक रोक रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर दिन करीब 45 हजार उड़ानें संचालित होती हैं. AP की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 600 उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा था। उस दिन लगभग 11 हजार उड़ानों से 15 लाख से ज्यादा यात्रियों के सफर करने का अनुमान था।