Home चर्चा में योग अपनाओ, निरोग बनो: भवानीपुर प्राथमिक शाला में बच्चों ने सीखे स्वस्थ...

योग अपनाओ, निरोग बनो: भवानीपुर प्राथमिक शाला में बच्चों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र

12
0
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। शासकीय प्राथमिक शाला भवानीपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संतोष साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन अनुशासित बनता है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग के प्रति अपनी रुचि दिखाई। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ योग कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
“करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here