Home चर्चा में प्रांजल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने योग से दिया ‘स्वस्थ भारत’ का...

प्रांजल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने योग से दिया ‘स्वस्थ भारत’ का संदेश … “बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार, हीरा देवी निराला ने कहा – ‘मन मजबूत तो तन अपने आप साथ देता है’

9
0
संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़ ।  सारंगढ़ रेंजर पारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रांजल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रांजल  विशेष स्कूल में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों और ‘सियान सदन’ के बुजुर्गों ने एक साथ योग करके बताया कि योग शरीर से नहीं, संकल्प से होता है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे स्कूल परिसर में ‘ओम’ के उच्चारण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्था की संस्थापिका  सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला ने दीप प्रज्वलित कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
खास योग प्रदर्शन में
   व्हीलचेयर पर बैठे बच्चों ने ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम-विलोम किया।
    मूक-बधिर बच्चों ने संकेत भाषा में योग प्रशिक्षक के साथ सूर्य नमस्कार की 5 स्टेप्स पूरी कीं।
   मानसिक रूप से कमजोर बच्चों ने संगीत की धुन पर सूक्ष्म व्यायाम कर सभी का मन मोह लिया।
   70 साल से ऊपर के बुजुर्गों ने  भुजंगासन और वज्रासन का अभ्यास किया।
हीरा देवी निराला ने क्या कहा?
“हमारे बच्चे दवा से ज्यादा दुआ और योग से ठीक होते हैं। 20 साल से देख रही हूँ – जो बच्चा पहले बोल नहीं पाता था, वो रोज प्राणायाम करके अब गाना गाता है। योग इनके लिए व्यायाम नहीं, जिंदगी है। सरकार को चाहिए कि हर दिव्यांग स्कूल में योग अनिवार्य करे।”
खास बात:
प्रांजल स्कूल ने इस साल ‘योग से योग्य’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर बच्चे का रोज 30 मिनट योग कराया जाएगा। संस्था का दावा है कि इससे बच्चों की एकाग्रता और शारीरिक क्षमता में 40% तक सुधार आया है। वही संस्था में बच्चों को लगातार उनके कार्य क्षमता के आधार पर हर कार्यक्रम कराया जाता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here