Home चर्चा में रोहांसी में भाजपा का स्वच्छता संकल्प, कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता...

रोहांसी में भाजपा का स्वच्छता संकल्प, कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

6
0
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल रोहांसी द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष विजय कोसले के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक भवन एवं तालाब परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय कोसले, मंडल महामंत्री मोहन साहू, मंडल उपाध्यक्ष दौलत यादव, मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष लखन यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर बघेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पवन ध्रुव, पार्षद कमलेश चतुर्वेदी, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हरिकीर्तन यादव, भाजयुमो उपाध्यक्ष अवधेश साहू, हेमकिशन साहू, भाजयुमो मीडिया प्रभारी रोहित साहू, कुनाल सेन, लिखन रात्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here