आरंग संवाददाता – सोमन साहू
संकुल खमतराई के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूलों (खमतराई,भोथली, कलई, गुखेरा ) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस को द हेल्दी एजिंग’ थीम पर केंद्रित कर शानदार आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अनुभवी योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग शिक्षकों ने सभी को प्राणायाम का अभ्यास कराने के साथ-साथ शरीर को निरोग और लचीला बनाने वाले विभिन् आसन जैसे ताड़ासन,वृक्षासन,भुजंगासन, शशांकासन,वज्रासन त्रिकोणासन आदि कराए गए।
इस विशेष अवसर पर संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को योग दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि योग हमे शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति देता है अव्यवस्थित जीवन शैली को उमंग उत्साह और व्यवस्थित करने का सुंदर माध्यम योग है।

वही योग शिक्षक भूषण जलक्षत्रि,अरविंद वैष्णव, तारकेश्वर डडसेना,रामनारायण कन्नौजे,लक्षण लहरी तारावती बंजारे ने बच्चों के साथ बड़ों को भी योग कराया
एवं इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण बिशन सती लहरी ,ज्ञानचन्द लोधी, कुमारी लोधी,गोदावरी साहू सुमति साहू, कोमन नारायण साहू, सनत साहू ,सीता राम साहू,पुरुषोत्तम सोनवानी ,रेखराज देवांगन,
शिक्षक गण टिकेश्वरी चन्द्राकर प्राचार्य नरसिंग़ दास मानिकपुरी, सी एल एनेस्वरी, लायक सिंह डहरिया, पुनेश्वर साहू कृष्णकांत साहू सुंदर साहू सीमा राठौर ,बबीता लहरे,हेमा बंजारे, सौरभ साहू, कमल सिंह राठौर ,ममता तांडव,नीलू देवांगन,अजीत जांगड़े विनोद यादव , कृष्णा चंद्राकर,कल्याण सिंह डहरिया सचिव अश्वनी साहू , रोजगार सहायक विनोद यादव हितेश साहू अनीता साहू कीर्ति साहू एवं शिक्षक गण सहित ग्रामीण जनों की सहभागिता सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी को अंकुरित चने प्रदान किया गया अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।








