Home चर्चा में ग्राम पंचायत कटकोना में किया गया भव्य ददरिया कार्यक्रम का आयोजन।

ग्राम पंचायत कटकोना में किया गया भव्य ददरिया कार्यक्रम का आयोजन।

7
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल

लखनपुर के ग्राम पंचायत कटकोना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (छत्तीसगढ़) के सचिव श्री रणविजय सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में और क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती नीतू धर्मेन्द्र झारिया के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 45 टिमो ने हिस्सा लिया था और भाग लिए सभी टीम के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा किऐ ऐसे कार्यक्रम धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहा है ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना ही अपने आप में उपलब्धि है, आयोजन समिति को ऐसे आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई देते हुए,आगे भी ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिए !
कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया ने अपने उद्बोधन में आयोजन कर्ताओ और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो को बधाई देते हुए कहा की अपनी लोक संस्कृति को बचना बहुत जरूरी है और अपनी संस्कृति को बचाये रखने के लिए ऐसी आयोजन बहुत जरूरी है,वर्तमान के चका चौंध की दुनिया में लोक संस्कृति धीरे-धीरे गायब होती नजर आ रही है, आगे भी ऐसे आयोजन कराने के लिए कहा और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग करने का वादा किये, साथ ही युवा वर्ग को भी आगे आने का विशेष आग्रह किए !!

कार्यक्रम को पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया , सागर दास , बाज राय जी ने भी सम्बोधित किये और कार्यक्रम का संचालन काशिम सिंह द्वारा किया गया !
कार्यक्रम में ग्राम के सुखदेव चौधरी रामचरण पैकरा, छत्रु मरकाम, सहादन पैकरा, धनेश्वरी मरकाम, सुनीता पैकरा, चंद्रावती टेकाम, चांदमनी पैकरा मानिकचंद, धर्मजीत राजवाड़े,राम सिंह, लबदु राम, संधू राम आलम दास आदि ग्राम के सभी वारिश्टगणो का विशेष सहयोग रहा!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here