Home कोरबा बच्चों के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

बच्चों के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

8
0

संवाददाता – हेमचंद्र सोनी

सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा परियोजना मे आज न्यू बुक डिपो दीपका के संचालक संजय अग्रवाल और पूर्व छात्र दुर्गेश सिँह क्षत्रिय की उपस्थिति मे विद्यालय के सभी भैया / बहनों एवं आचार्य बंधु भगिनी के साथ प्रचार्य बजरंग लाल पटवा के नेतृत्व मे योग शिक्षक दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार के द्वारा योग, प्राणायाम, सूर्यनमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भारती, भ्रामरी एवं अन्य लाभदायक आसन कराये गए, इसके पहले श्रीमती पदमा एवं श्रीमती सावित्री द्वारा ॐ नाद, राष्ट्र गीत राष्ट्र गान कराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमे पूर्व छात्र दुर्गेश सिँह छत्रिय ने चना प्रसाद का स्वल्पाहार कराया और संजय अग्रवाल ने योग को जीवन का आधार बताया तो प्राचार्य ने शांति मंत्र से सभी का आभार ब्यक्त किया एवं सभी बच्चों को प्रतिदिन योगा ब्यायाम करने के लिए प्रेरित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here