Home चर्चा में मुहर्रम पर्व को लेकर सामरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

मुहर्रम पर्व को लेकर सामरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

3
0
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की
सामरी, बलरामपुर | संवाददाता : युसूफ खान
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस, ताजिया एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी जाए।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस दौरान सामरी क्षेत्र के ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here