Home चर्चा में गृह ग्राम कोड़ापार में जनपद सदस्य अनुराग साहू ने कराया प्रथम विकास...

गृह ग्राम कोड़ापार में जनपद सदस्य अनुराग साहू ने कराया प्रथम विकास कार्य का भूमिपूजन

9
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
 जनपद पंचायत कुरूद के 15वें वित्त आयोग, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत प्रथम विकास कार्य का शुभारंभ जनपद सदस्य अनुराग साहू द्वारा उनके गृह ग्राम कोड़ापार में किया, ग्राम में स्थित माँ शीतला मंदिर परिसर के सामने निर्मित होने वाले स्वागत द्वार के लिए विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य अनुराग साहू ने कहा कि अपने गृह ग्राम में विकास कार्य की शुरुआत करना उनके लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि यह स्वागत द्वार ग्राम की पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा को पूरा करेगा। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए सभी ग्रामवासियों के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोड़ापार के सरपंच भीम साहू, उपसरपंच मेघनाथ यादव, रामलाल साहू, दशरथ साहू, तीरथ साहू, परदेशी यादव, आनंद यादव, झम्मन साहू, कुंदन साहू, चुरावन साहू, सालिक गजेंद्र, मिलु सिन्हा, अंजू, शंकर बारले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन ग्राम के विकास एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here