Home चर्चा में अंबिकापुर नगरपालिक निगम में हुई नामांकित पार्षदों की नियुक्ति समाज...

अंबिकापुर नगरपालिक निगम में हुई नामांकित पार्षदों की नियुक्ति समाज सेवी करताराम गुप्ता व संतोष दास सहित 9 को मिला सम्मान

7
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन व विकास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की नियुक्ति कर दी गई है। इसी क्रम में अंबिकापुर नगरपालिक निगम में 9 नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की गई है, जिसमें करता राम गुप्ता, राज बहादुर शास्त्री, श्रीमती सावित्री जयसवाल, संतोष दास, रमेश जयसवाल, तेजिंदर बग्गा, श्रीमती किरण सोनी, शरद सिन्हा, श्रीधर केशरी इत्यादि प्रमुख हैं। नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व युवा चेहरों को अवसर मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने इस नियुक्ति पर नामांकित पार्षदों को बधाई प्रेषित करते हुए उनसे जनसरोकार के प्रति समर्पण के साथ अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु काम करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here