Home चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की सामरी विधायक की मांग, विधायक...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की सामरी विधायक की मांग, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया खाद भंडारण स्थल का किया निरीक्षण, किसानों को वितरित की खाद।

12
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
सहकारी समितियों का दौरा कर वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद क्षेत्र में खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया हुई तेज
कुसमी। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर सामरी विधानसभा की विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा लगातार सक्रिय रहीं। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शंकरगढ़, डिपाडीह, भुलसी एवं कुसमी की सहकारी समितियों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने खाद भंडारण स्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को खाद का वितरण भी किया।
क्षेत्र में खाद की कमी की समस्या को देखते हुए विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष किसानों की समस्या प्रमुखता से उठाई। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। मुख्यमंत्री की इस पहल से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण पूरी पारदर्शिता एवं व्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा किसी भी किसान को खाद प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी, नवनिर्वाचित नगर पंचायत एल्डरमैन श्रीमती ममता पैकरा, विधायक प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण पैकरा, रामानंद यादव, रामसुंदर यादव,श्री राजेश्वर गुप्ता, श्री दुर्गेश गुप्ता, बिंदेश्वर यादव,श्री विनय यादव, श्री नितेश गुप्ता, श्री रामानंद यादव, श्री अर्जुन यादव, श्री बबलू  , श्री संतोष गुप्ता, श्री देवसाय भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर खाद उपलब्ध होने से खरीफ फसल की बुवाई एवं अन्य कृषि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे। किसानों ने विधायक द्वारा स्वयं खाद भंडारण स्थल का निरीक्षण करने और मौके पर खाद वितरण करने की पहल की सराहना करते हुए इसे किसान हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here