Home चर्चा में सारंगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग...

सारंगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग से बढ़ी सख्ती

8
0
संवाददाता अशोक मनहर
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 50 फरार स्थाई व 11 गिरफ़्तारी वारण्टियों को पकड़ा गया।
  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 27/06/2026  को विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।
  जिले के राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया गया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुविभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।
सारंगढ़ क्षेत्र में अति पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सारंगढ़ के कमलानगर, फुलझरिया पारा, पठार पारा, चौहान पारा, कुशल नगर और अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग की तथा आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए और उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई।
जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा रत्रि 12 बजे से अपने अपने क्षेत्र में गश्त शुरू किया गया  मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ व वाहनों को चेक किया गया।
बदमाशों को शांति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।गश्त के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 फरार स्थाई वारंटी एवं 11 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए।
            पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कॉम्बिंग गश्त और चेकिंग अभियानों का उद्देश्य अपराधियों में भय का माहौल बनाना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। आगे भी सारंगढ़ में इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here