Home चर्चा में ग्राम पंचायत इदरी कला में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, पीएम आवास...

ग्राम पंचायत इदरी कला में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, पीएम आवास योजना के पात्र-अपात्र हितग्राहियों पर हुई चर्चा

6
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
इदरी कला, बलरामपुर।
ग्राम पंचायत इदरी कला में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्रामीणों से योजना के संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। ग्रामवासियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाकर पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here