Home कोरबा ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

10
0

हेमचंद्र सोनी/गेवरा। ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन, गेवरा क्षेत्र द्वारा माह जून में सेवा निर्वित्त हो रहे ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री रामनारायण साहू, श्री गंगा राम साहू, श्री चेतन कुमार पटेल, श्री गणेश राम साहू, श्री भोलाराम वर्मा एवं श्री हरप्रसाद साहू का सम्मान किया गया। सभी सम्मानित कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी कोल एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सीताराम साहू, गेवरा क्षेत्र अध्यक्ष श्री गोपाल यादव, गेवरा क्षेत्र महामंत्री श्री प्रीतम राठौर, गेवरा परियोजना अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, गेवरा क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष श्री रवि आनंद तथा सीडब्ल्यूएस अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं कार्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगठन सदैव अपने सदस्यों के हितों एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here