दीपक शर्मा/कोरबा। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कोरबा जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई तहसीलों के प्रभार में बदलाव किए गए हैं।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा को अब हरदीबाजार तहसील का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु को दीपका तहसील का प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही 2 नायब तहसीलदारों का भी स्थानांतरण किया गया है।
– नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार का करतला से स्थानांतरण कर उन्हें भैंसमा का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।
– पाली तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुजीत पाटले को अब भू-अभिलेख शाखा, कोरबा में पदस्थ किया गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार यह स्थानांतरण और फेरबदल जिले में राजस्व प्रशासन को बेहतर बनाने और कामकाज में कसावट लाने के लिए किया गया है।
नए प्रभार मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपना कार्यभार ग्रहण कर शासकीय कार्यों को गति देंगे।








