पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
बचारवार। ग्राम बचारवार के नवापारा भोगा टोला स्थित बड़ी मोहल्ला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रामनामी समाज के युवाओं के एक बड़े समूह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे ने सभी युवाओं का कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
कार्यक्रम में युवाओं की ओर से सियाराम कौशिक ने कहा कि उनके पूर्वज और परिवार लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने पुनः कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिवांश दुबे के नेतृत्व और कार्यशैली से प्रेरणा मिली, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का फैसला लिया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का सम्मान है और युवाओं की भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा नीरज कौशिक के नेतृत्व में तैयार की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सियाराम कौशिक, मनीष चौधरी, राजकुमार, संदीप कुमार, किशन लाल, गणेश भरिया, सुनील, विकास सरकार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, दुर्गेश सूर्यवंशी, दुर्गेश चौधरी, अजय, भूपेंद्र चौधरी, दुर्गेश डीके, सारांश, शुभम, रामचंद्र, आदित्य चौधरी, अरुण चौधरी, नीरज कौशिक, विक्रम कुमार, नरेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी, अमन, देवनारायण, साहिल सूर्यवंशी, योगेश कुमार, राहुल कौशिक, मोटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।








