Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 10 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 10 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

14
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के मुताबिक वर्ष 2020 बैच के IAS अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद से हटाकर जिला पंचायत कोरबा का CEO नियुक्त किया गया है।

सरकार ने यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने, जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से किया है। आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here