Home मुख्य ख़बरें महादेव सट्टेबाजी केस में बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर ओमान में पकड़ा गया;...

महादेव सट्टेबाजी केस में बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर ओमान में पकड़ा गया; भारत लाने की तैयारी तेज

13
0

रायपुर। करीब 6,000 करोड़ रुपये के चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। भारतीय एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस के आधार पर ओमान की रॉयल पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

अब भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया तेज कर दी है। भारत और ओमान के बीच प्रत्यर्पण संधि होने के कारण एजेंसियों को उम्मीद है कि चंद्राकर को जल्द भारत लाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की आखिरी लोकेशन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में थी। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह दक्षिण-पूर्व एशिया के किसी देश से प्राप्त फर्जी पासपोर्ट के जरिए ओमान पहुंचा था। भारतीय एजेंसियां इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और दस्तावेज जुटा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here