Home चर्चा में सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ने मनाया प्रथम वार्षिकोत्सव: भव्य राज्य स्तरीय दिव्यांगजन...

सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ने मनाया प्रथम वार्षिकोत्सव: भव्य राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न

18
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग (रायपुर):
सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ब्लॉक का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार, 27 जुलाई 2026 को संस्कृति भवन आरंग में भव्य राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रदेश भर से आए लगभग 400 दिव्यांगजन सहभागी बने, वहीं 70 दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद आरंग), पार्षद नरेंद्र कुमार लोधी, पार्षद संतोष लोधी, पार्षद  वीरेंद्र (गोलू) कडरा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिपरे, एवं अधिवक्ता रश्मि मिश्रा सहित अन्य अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
स्वागत भाषण देते हुए कोषाध्यक्ष दृष्टि बाधित प्रकाश कुमार खेलवार ने अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने मांग रखी कि संघ के नेतृत्व में दिव्यांगों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम प्रतिवर्ष आरंग में आयोजित होते रहें। प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया ने संगठन की एक वर्ष की उपलब्धियों और समाजहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने स्वयं को दिव्यांग परिवार का सदस्य बताते हुए कहा, “मैं सदैव आपके साथ हूँ और संघ की मांग के अनुसार इस प्रकार के आयोजनों को प्रतिवर्ष निरंतर कराने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।” वहीं पार्षद नरेंद्र लोधी ने भी सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिपरे ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम में गायन, नृत्य और फैशन शो की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें निर्णायक (जज) की भूमिका गोविंद साहू, कामता प्रसाद वर्मा एवं योगेश चंद्राकर ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के हुनर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
1. गायन प्रतियोगिता:
 * प्रथम: करण पटेल
 * द्वितीय: तीजराम बघेल
 * तृतीय: देव सिंह बंजारे
2. नृत्य प्रतियोगिता:
 * प्रथम: काव्या साहू
 * द्वितीय: अजय कुर्रे
 * तृतीय: सृष्टि गोलन
3. फैशन शो (विभिन्न श्रेणियां):
 * जूनियर गर्ल्स: प्रथम – कुमकुम साहू, द्वितीय – सृष्टि गोलन, तृतीय – सरस्वती भारती
 * सीनियर गर्ल्स: प्रथम – राजकुमारी मानिकपुरी, द्वितीय – सावित्री निषाद, तृतीय – तारिणी साहू
 * सीनियर बॉय्स: प्रथम – बेणीराम कुर्रे
 * व्हीलचेयर सीनियर बॉय्स: प्रथम – विनोद साहू
 * व्हीलचेयर सीनियर गर्ल्स: प्रथम – रंजीता पटेल, द्वितीय – लता कुमारी बंजारे, तृतीय – सोनम साहू
कार्यक्रम को सफल बनाने में   अध्यक्ष शकुंतला साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे एवं संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव व मुख्य सलाहकार आशीष शर्मा के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
यह आयोजन कैबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रेरणा, अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिप्रे, अधिवक्ता रश्मि मिश्रा, नवकार ज्वेलर्स एवं राधेलाल साहूके विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ ईगल स्पेशल एबल राइडर अध्यक्ष संदीप कुमार सचिव वासुदेव निषाद, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार, संरक्षक श्यामा साहू, महिला संयोजक गायत्री साहू, गन्नू साहू, पुरुषोत्तम सरण हिरवानी, अजय ओगरे, एवं तारिणी साहू सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here