Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर मनीष गुप्ता ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर मनीष गुप्ता ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

13
0

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सचिव मनीष गुप्ता ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।

मनीष गुप्ता ने कहा कि एकजुट होकर ही देश को मजबूत और विकसित बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हुए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से देश और प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़े। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

अंत में मनीष गुप्ता ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here