रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर स्वामी आत्मानंद कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया l
प्रभात फेरी और भारत माता के जय घोष के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम,, ध्वजारोहण: विद्यालय में सुबह मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनु निराला, वार्ड क्रमांक 4 पार्षद सुनील अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
राष्ट्रगान: सभी विद्यार्थियों और प्राचार्य गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षकों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली।सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: बच्चों ने देशभक्ति के गीत, भाषण, और नाटक प्रस्तुत किए। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला हिंदी मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उत्साह के साथ मनाया गया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रविंद्र दुबे, कन्हैयायादव, रोहिणी बैसवाडे, इंदुयादव, स्वीटी शर्मा और बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।








