Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर राम खुबवानी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर राम खुबवानी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

11
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम खुबवानी ने समस्त जिलेवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण कराता है। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।

राम खुबवानी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए एकता, भाईचारा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प ही स्वतंत्रता दिवस की सच्ची भावना है।

उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here