Home चर्चा में देश की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना ही हमारा...

देश की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना ही हमारा कर्तव्य : मनोहर सिंह

9
0

बलौदा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा की ओर से क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

थाना प्रभारी मनोहर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। देश की आजादी और उसकी एकता-अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना भी है। समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।

मनोहर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों से कानून का पालन करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here