Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर हिमांशु डोंगरे ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर हिमांशु डोंगरे ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

5
0

चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिमांशु डोंगरे, वनमंडलाधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण बेहद आवश्यक है। वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण, अधिक से अधिक पौधरोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here