Home कोरबा कुसमुंडा थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में...

कुसमुंडा थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

11
0

गुरदीप सिंह –

कोरबा जिला के कुसमुंडा थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल था। स्वतंत्रता दिवस की खुशी में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। और अपनी खुशी व्यक्त की।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर पहुंचे। सभी ने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया।

थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को याद रखने और देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज में शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास आवश्यक है कुसमुंडा पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे थाना परिसर में देशभक्ति और आपसी भाईचारे का सुंदर नजारा देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here