रोशनी सोनी/बिलासपुर। स्वर्णा महिला विंग ‘हमेशा एक कदम आगे’ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ‘सावन क्वीन कॉन्टेस्ट सीजन-4 (2026)’ का भव्य आयोजन 16 अगस्त को बिलासपुर के एक निजी होटल में किया गया। आयोजक निशा यज्ञेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रैंप वॉक, परिचय तथा टैलेंट एवं डांस राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा अमित सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजक निशा यज्ञेश सोनी की विशेष पहल रही कि न्यूनतम रजिस्ट्रेशन शुल्क में प्रतिभागियों को मनोरंजन, प्रतिभा प्रदर्शन और मंच अनुभव से जुड़ी कई गतिविधियों का अवसर दिया गया। रैंप वॉक के दौरान ड्राई आइस के धुएं और एलईडी स्क्रीन पर प्रतिभागियों के पोस्टर्स की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन राउंड तथा टैलेंट/डांस राउंड आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं को मिले खिताब
प्रतियोगिता में प्रियंवदा सिंह ने सावन क्वीन 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं नेहा अमित सोनी प्रथम रनर अप और मौसमी नामदेव द्वितीय रनर अप रहीं। संगीता साहू को ‘लकी स्वर्णा सावन क्वीन’ का खिताब प्रदान किया गया।
पंक्चुअलिटी अवॉर्ड नीलिनी सिंह और संध्या गुप्ता को मिला। वहीं हाउसिंग गेम में शोभा सारथी, सरिता सोनवानी, ज्योति हिंदूजा, राजकुमार द्विवेदी, संध्या गुप्ता, मनप्रीत, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, पिंकी स्वर्णकार, पिंकी डे और निवेदिता देवांगन विजेता रहीं।
अतिथियों और निर्णायक मंडल की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण सिंह, भाजपा नेत्री, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन एवं संचालिका रिचलूक किड्स प्ले स्कूल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेनू गौतम, वरिष्ठ समाज सेविका तथा डॉ. दुर्गा, उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, मुंगेली उपस्थित रहीं।
इसके अलावा अंजली मिश्रा, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, नीतू शर्मा, संजना बदरिया, श्वेता कटेलीहा, ऋतु रॉय, साक्षी खरे, श्रुति, चांदनी मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
निर्णायक मंडल में एंजल चौकसे (ज्यूरी एवं स्पेशल गेस्ट, Mrs India International एवं Mrs Alluring 2026), किरण (दिवा आइकॉन ऑफ छत्तीसगढ़) तथा संगीता तिवारी (Mrs India International एवं अनुभवी इवेंट जूरी मेंबर) शामिल रहीं।
महिलाओं को मंच और आत्मविश्वास देने का प्रयास
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं ज्यूरी सदस्यों ने विजेताओं को क्राउन, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था की पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को न्यूनतम शुल्क में एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचानने के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
आयोजक निशा यज्ञेश सोनी के साथ संस्था की पदाधिकारी नेहा अमित सोनी, शांति, रेखा, जया, रश्मि, शोभा, पिंकी, इंदु दीवान, अनामिका कुमार, सरिता सहित अन्य सदस्यों के विशेष सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों, ज्यूरी सदस्यों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







