Home अंतर्राष्ट्रीय भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी SIR की तैयारी, वोटर लिस्ट...

भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी SIR की तैयारी, वोटर लिस्ट की जांच में 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों के वोट का दावा

5
0

भारत की तरह अब अमेरिका में भी एसआईआर (वोटर लिस्ट संशोधन) होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Voter List Revision) ने भारत की तरह वोटर लिस्ट साफ करने का अभियान शुरू कर दिया है।अमेरिका में मतदाता सूची की जांच के दौरान 24 हजार से अधिक गैर-नागरिक मतदाताओं का दावा सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 2020 के वोटर रिकॉर्ड और नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड के मिलान किया गया है। इस दावे के मुताबिक, 12.8 करोड़ मतदाताओं के शुरुआती विश्लेषण में 24 हजार से अधिक गैर-नागरिक मतदाताओं की पहचान हुई है।

बता दें कि एक दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की चुनाव प्रणाली की सराहना करते हुए नागरिकता प्रमाण और फोटो पहचान पत्र को अनिवार्य बनाने वाले SAVE America Act को जल्द पारित करने की मांग की थी।

अमेरिका में गैर-नागरिक मतदाताओं की संख्या ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब बचे हुए 3.2 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। जिसके बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। ट्रंप ने लिखा- पहले 12.8 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच में यूएस सेंसस ब्यूरो ने साबित कर दिया है कि 24 हजार से अधिक गैर-नागरिकों ने अवैध वोट डाले. अभी अगले 3.2 करोड़ मतदाताओं का विश्लेषण बाकी है और यह आंकड़ा और बढ़ेगा. मैं चुनाव जीता था! हमें हर हाल में ‘सेव अमेरिका एक्ट’ पास करना होगा। ट्रंप ने कहा कि यूएस सेंसस ब्यूरो 2020 के मतदाता रिकॉर्ड की नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड के साथ जांच कर रहा है। उन्होंने इसे चुनावी पारदर्शिता से जोड़ते हुए दावा किया कि इससे 2020 के चुनाव को लेकर उनकी पुरानी आपत्तियां पुख्ता होती हैं। हालांकि, ट्रंप के इन दावों को लेकर भी सवार उठ रहे हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिन गैर-नागरिकों के वोटर रिकॉर्ड मिले हैं उनमें  मेक्सिको में जन्मे लोगों की संख्या सबसे अधिक (3,800) बताई गई है। इसके बाद कनाडा (950), फिलीपींस (900), जमैका (900), जर्मनी (700), ब्रिटेन (650), क्यूबा (450), वियतनाम (400), हैती (400) और दक्षिण कोरिया (350)का नंबर आता है> ट्रंप का दावा है कि है कि बाकी बचे 3.2 करोड़ वोटों के विश्लेषण के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here