Home चर्चा में महतारी वंदन योजना से श्रृंगार व्यवसाय को मिल रही नई मजबूती, श्रीमती...

महतारी वंदन योजना से श्रृंगार व्यवसाय को मिल रही नई मजबूती, श्रीमती मोनी साहू बनीं आत्मनिर्भर

18
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक हो रही है।


जिले के परियोजना पामगढ़ अंतर्गत ग्राम खरखोद निवासी श्रीमती मोनी साहू भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मोनी साहू श्रृंगार सामग्री की दुकान का व्यवसाय करती हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वे अपनी दुकान के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करती हैं। श्रीमती मोनी साहू बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी श्रृंगार दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदती हैं। चूड़ी, बिंदी सहित अन्य जरूरी श्रृंगार सामग्री दुकान में सामग्री विस्तार के लिए इस राशि का उपयोग कर रही है तथा इससे उन्हें दुकान में आवश्यक सामान उपलब्ध रखने और अपने व्यवसाय को निरंतर संचालित करने में मदद मिल रही है। श्रीमती मोनी साहू कहती है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई राह खोल रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here