पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
कोरबा / पाली:- ग्राम डूमरकछार में अवैध रूप से बिक रही महुआ शराब की शिकायत पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22/08/2026 को आबकारी वृत्त दीपका को ग्राम डूमरकछार थाना पाली में अवैध देशी व महुआ शराब बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर यादव के निर्देशन में रविवार 23 अगस्त को कार्यवाही की गई।
आबकारी उप निरीक्षक दीपमाला लक्षवानी द्वारा ग्राम की महिला समिति के सदस्यों से सूचना लेकर उनके सहयोग से गांव में सघन छापामार अभियान चलाया गया।

छापे के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जब्त की गई। मामले में 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम (गैर जमानती) धारा के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी देव सिंह गोंड पिता खेल सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी धौरभाठा, हा.मु. डूमर कछार एवं संदीप गोंड पिता शनिराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी डूमरकछार को जेल दाखिल कर दिया गया, अलग अलग प्रकरण में दोनों आरोपियों से 29.2 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 30 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया है।







