आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सोमेश तिवारी सोम के नेतृत्व में आभासी राष्ट्रीय कवि सम्मेलन साहित्य सोम संगम सीतापुर उत्तरप्रदेश के द्वारा आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजित इस काव्य समारोह में देश के जाने-माने कवियों ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गीता के ज्ञान पर केंद्रित मधुर रचनाओं का काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कवि रामजी लाल वर्मा कल्याण मुंबई के मंगलाचरण व वाणी वंदना कवि अनुपमा शर्मा उतराखंड से हुआ। कवि सम्मेलन का कुशल संचालन कवयित्री अनमोल रागिनी गर्ग रामपुर और कवि रमेशचंद्र नंदवंशी सुल्तानपुर ने किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के आरंग और महासमुंद अंचल से कवि गण सुरेंद्र अग्निहोत्री आगी, हरमन बघेल हरि, अरविंद वैष्णव, गोपत राम टंडन और हरेंद्र साहू ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्रीकृष्ण भक्ति रस की धारा प्रवाहित की। अंत में कवयित्री शैलजा सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच अध्यक्ष सोमेश तिवारी सोम ने कहा कि मंच नवोदित काव्य प्रतिभाओं को आगे लाने और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सदैव तत्पर और समर्पित है।







