Home मुख्य ख़बरें सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की सेहत में सुधार, 12-13...

सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की सेहत में सुधार, 12-13 सितंबर को छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना

19
0

रायपुर. सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य बेहतर अब बेहतर बताया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. इस महीने 12 या 13 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं.

दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बस्तर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मोबाइल के जरिए जुड़े. इस दौरान उन्होंने करीब 7 मीनट तक बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण से संगठन मजबूत होता है. व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा का संकल्प सर्वोपरि है. देव ने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

बता दें कि 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम (छतरपुर मध्य प्रदेश) से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रही ट्रक से टकरा गई थी. इस सड़क दुर्घटना में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दिल्ली मे मेदांता अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया. तब से वह उनका उपचार वहीं चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here