Home एजुकेशन & जॉब स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, सितंबर में आवेदन और...

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, सितंबर में आवेदन और अक्टूबर में परीक्षा

12
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। भर्ती संविदा आधार पर होगी। जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से की जाएगी।

भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न पद शामिल हैं। विज्ञापन में बताया गया है कि उक्त रिक्त पदों की भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, पदों के आरक्षण सहित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सितंबर 2026 में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया जाएगा। लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। विभाग ने अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन करने की सलाह दी है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनशील है।

इन पदों पर होगी भर्ती

पदरिक्तियां
व्याख्याता हिंदी51
व्याख्याता अंग्रेजी65
व्याख्याता संस्कृत47
व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र5
व्याख्याता इतिहास/राजनीति6
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान52
व्याख्याता गणित49
व्याख्याता जीव विज्ञान39
व्याख्याता वाणिज्य104
व्याख्याता रसायन44
व्याख्याता भौतिक53
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला27
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला24
सहायक शिक्षक590
शिक्षक हिंदी/संस्कृत34
शिक्षक अंग्रेजी106
शिक्षक कला72
शिक्षक विज्ञान56
शिक्षक गणित68
व्यायाम शिक्षक50
ग्रंथपाल60
शिक्षक कंप्यूटर40
प्रयोगशाला सहायक170
कुल1812

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here