‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 13 प्रमुख जनसरोकारी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
संवाददाता अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान एवं बागबाहरा ग्रामीण की संयुक्त संगठनात्मक मासिक बैठक ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, विधानसभा प्रभारी एवं लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निर्धारित 13 प्रमुख जनसरोकारी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें रक्तदान, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, सेवा ज्योति यात्रा, जनसेवक महाकुंभ सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं संकुल समन्वयक प्रकोष्ठ के चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, जिला महामंत्री थानसिंह दीवान, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, सहप्रभारी प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, किसान मोर्चा गरियाबंद जिला प्रभारी दुबेलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य रवि फरोदिया सहित वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन एवं प्रस्तावना के साथ हुआ, जिसे बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपेश साहू ने रखा। मंच संचालन कोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैन ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन कोमाखान मंडल महामंत्री हिरेंद्र उपाध्याय ने किया।







